जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा पुलिस ने बावरिया गिरोह के एक और लुटेरे को दबोचा, गहने की चोरी में था शामिल

सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियुक्त द्वारा सामान बेचने के बहाने दिन में रैकी कर रात में घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।
 

     आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले को किया गिरफ्तार

बावरिया गिरोह का है सक्रिय सदस्य

 लूट की घटना में था शामिल

चंदौली जिले की सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियुक्त द्वारा सामान बेचने के बहाने दिन में रैकी कर रात में घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। यह भी बताया जा रहा है कि यह अभियुक्त बावरिया गिरोह का सदस्य है।


पूर्व की घटना:-


वादी रामेश्वर सेठ पुत्र दिलीप सेठ ग्राम बरठी थाना सकलडीहा जिला चन्दौली द्वारा थाना सकलडीहा पर तहरीर दिया कि मेरी चतुर्भुजपुर बाजार में सोने चांदी की दुकान है। दिनांक 16.11.23 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा सेंध लगाकर मेरे दूकान से सोने चांदी के आभूषण की चोरी की गई। चोरी की जानकारी प्रातः दुकान खोलने पर हुयी।


उपरोक्त तहरीर के आधार पर  प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा राजीव कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-175/2023 धारा 457/380 भादवि में अभियुक्त का नाम प्रकाश में आने पर धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी की 
गई।


🔹प्रकाश में आये अभियुक्त संजय पुत्र बल्लू निवासी ग्राम बलरामपुर थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर का निवासी है। उपरोक्त अभियुक्त भी बावरिया गिरोह का सदस्य है। इसी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चतुर्भुजपुर बाजार रामेश्वर सेठ की सर्राफा की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम 
दिया था। 


🔹दिनांक 18.01.2024 को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार/घायल अभियुक्तगण के गिरोह का यह भी सदस्य है व उनके साथ कई घटनाओं में सम्मिलित रहा है तथा फरार चल रहा था।  


🔹उपरोक्त अभियुक्त को आज दिनांक 21.01.2024 समय 09.30 बजे मुखबिर की सूचना पर सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है।


पंजीकृत अभियोग


मु0अ0सं0-175/2023 धारा 457/380/411 भादवि थाना सकलडीहा चन्दौली।

गिरफ्तार अभियुक्त


संजय पुत्र बल्लू निवासी ग्राम बलरामपुर थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र 22 वर्ष


इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में SHO राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामनक्षत्र, हेड कांस्टेबल शिवाशंकर यादव, कांस्टेबल अर्पित जायसवाल सम्मिलित रहे।

                                               

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*