जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा पुलिस ने कसा मनचलों पर शिकंजा, लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला रोमियो गिरफ्तार

चंदौली जिले की सकलडीहा कोतवाली पुलिस में मनचले पर शिकंजा करने की कोशिश की है। यहां एक युवक अक्सर अपने बिना नंबर प्लेट की गाड़ी को लेकर नाबालिक लड़कियों से छेड़खानी करता था और उनको धमकी देता था।
 

 बिना नंबर की बाइक लेकर करता था छेड़खानी

 नाबालिक लड़कियों ने की थी शिकायत

 विरोध करने पर देता था जान से मारने की धमकी

 इण्टर कालेज के पास चक्कर लगाने वाला अरेस्ट

 

चंदौली जिले की सकलडीहा कोतवाली पुलिस में मनचले पर शिकंजा करने की कोशिश की है। यहां एक युवक अक्सर अपने बिना नंबर प्लेट की गाड़ी को लेकर नाबालिक लड़कियों से छेड़खानी करता था और उनको धमकी देता था। पुलिस ने अपने एंटी रोमियो अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।


पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-20/2024 धारा 354घ/504/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त मंगल राम पुत्र त्रिवेणी राम निवासी ग्राम सकलडीहा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को दिनांक 01.02.2024 समय 21.30 बजे सम्मो माता मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


दिनांक 30.01.2024 को 03.00 बजे दिन में कस्बा सकलडीहा निवासी की नाबालिक पुत्री जो सकलडीहा इण्टर कालेज से आ रही थी तभी 20 वर्षीय अभियुक्त मंगल राम पुत्र त्रिवेणी राम निवासी ग्राम सकलडीहा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली द्वारा बिना नम्बर की बाईक से पीछा कर गाली देते हुए छेड़खानी कर रहा था। वह परिजनों से बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था। अभियुक्त उपरोक्त आये दिन सकलडीहा इण्टर कालेज के बाहर खड़ा रहता है एवं सकलडीहा इण्टर कालेज के पास चक्कर लगाता रहता है। आने जाने वाले छात्राओ से छींटाकशी करने के बावत शिकायत प्राप्त हुई थी।

अपराधिक इतिहास


1. मुकदमा अपराध संख्या -51/2023 धारा 379/411/420 भादवि व 66(D) IT Act थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
2. मुकदमा अपराध संख्या -20/2024 धारा 354घ/504/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल राजीव कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक मीरा यादव और कांस्टेबल नितीश कुमार शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*