जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1 किलो से अधिक गांजा बरामद

चंदौली जिले में थाना सकलडीहा पर गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इसके साथी की तलाश जारी है।

 

चंदौली जिले में थाना सकलडीहा पर गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इसके साथी की तलाश जारी है।


बताते चलें कि जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-19/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act व धारा 419/420 भादवि का वांछित अभियुक्त उमेश कुमार वर्मा पुत्र रामवरन वर्मा को पकड़ा है। यह ग्राम भाटी खुर्द थाना आसपुरदेवसरा जनपद प्रतापगढ का रहने वाला है। 

बताया जा रहा है कि इसको आज हेत्तमपुर तिराहा के नजदीक नौरंगाबाद के पास से एक किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। 

इसकी गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या -41/2024 धारा 8/20 NDPS Act बनाम उमेश कुमार वर्मा पुत्र रामवरन वर्मा निवासी ग्राम भाटी खुर्द थाना आसपुरदेवसरा जनपद प्रतापगढ पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

पूर्व में किये गये अपराध का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 28 जनवरी 2024 को समय 16.30 बजे अभियुक्त अजय पटेल पुत्र रामनरायण पटेल निवासी ग्राम बनकट लोधी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को एक अदद मैजिक अशोका लोडर वाहन सं0- OD 33W0669 (कूटरचित नम्बर प्लेट) से कुल 69 पैकट में 74.550 किलो ग्राम नाजायज गांजा का परिवहन करते समय स्टैनफोर्ड स्कूल से कुछ आगे नई बाजार के पास से सकलडीहा पुलिस ने पकड़ा था। अभियुक्त उपरोक्त को उसी मामले गिरफ्तार कर अवैध गांजा बरामद किया था। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-19/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act व धारा 419/420 भादवि पंजीकृत है, तथा उसका सहयोगी अभियुक्त उमेश कुमार वर्मा पुत्र रामवरन वर्मा निवासी ग्राम भाटी खुर्द थाना आसपुरदेवसरा जनपद प्रतापगढ़ फरार चल रहा था।


इस दौरान गिरफ्तारी एंव बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में SO संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुरेश प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल उमाकान्त, कांस्टेबल पंकज यादव सम्मलित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*