जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लेखपाल ने वकील को पीटकर किया लहूलुहान, गुस्साए अधिवक्ताओं ने तहसील में की तोड़फोड़

चन्दौली की सकलडीहा तहसील में लेखपाल द्वारा एक अधिवक्ता की बेरहमी से पिटाई के बाद भारी बवाल हो गया। नाराज वकीलों ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

 
 

लेखपाल ने अधिवक्ता को पीटा

लहूलुहान वकील के बाद हंगामा

एसडीएम और तहसीलदार दफ्तर में तोड़फोड़

मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स

थाने पर धरने पर बैठे अधिवक्ता

चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील में सोमवार को उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब एक लेखपाल और अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लेखपाल ने अधिवक्ता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। इस घटना की खबर जैसे ही बाकी वकीलों को लगी, वे गुस्से से आगबबूला हो गए।

गुस्साए वकीलों ने दफ्तरों को निशाना बनाया
अधिवक्ता पर हुए हमले से आक्रोशित वकीलों ने सकलडीहा तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। गुस्से में आए वकीलों ने तहसीलदार और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पर हमला बोल दिया। वकीलों ने दफ्तरों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर चकनाचूर कर दिए। इस हंगामे के बाद पूरी तहसील में अफरा-तफरी मच गई।

sakaldiha-tehsil-advocate-lekpal-fight-violence

कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर धरना
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभालने की कोशिश में जुट गया। इधर, आक्रोशित अधिवक्ता आरोपी लेखपाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए हैं। सभी अधिवक्ता एकजुट होकर अलीनगर और स्थानीय थाने पर धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*