जिले में अव्वल और प्रदेश में 25वें स्थान पर सकलडीहा तहसील, SDM ने कर्मियों को मिठाई खिलाकर बढ़ाया हौसला
शिकायत निस्तारण में अव्वल रही सकलडीहा तहसील
प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में 25वें पायदान पर पहुंचा सकलडीहा
SDM कुंदन राज कपूर ने जताई खुशी
तहसीलदार और नायब तहसीलदार को दी बधाई
चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील के उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर में शनिवार को सभी तहसील कर्मियों को अपने आवास पर बुलाकर जिले में शिकायत के मामले में निस्तारण करने सहित अन्य बिंदुओं में पहला स्थान पाने तथा पूरे प्रदेश में 25 वां स्थान होने पर पूरी तहसील कर्मियों को बधाई दिया और उनका मुंह मीठा कराते हुए और बेहतर कार्य करने के लिए जोश भरा। उप जिलाधिकारी ने अपने अधिकारियों एवं कर्मचारी को जोश भरने के साथ प्रदेश में पहला स्थान पाने के लिए जी जान से जुटने की अपील किया।
आपको बता दें कि सकलडीहा उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर में शनिवार को अपने आवास पर तहसील के तहसीलदार,नायब तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक, लेखपाल,तथा तहसील के बाबूओ को बुलाकर सभी का मुंह मीठा कराया और जिले में पहला स्थान तथा प्रदेश में 25 वां स्थान आने पर सबको बधाई देते हुए उनके अंदर जोश भरा।

उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने इस दौरान अपने कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमको शासन की मनसा के अनुरूप योजनाओं को सही ढंग से पालन कराना और पीड़ित जनता को न्याय दिलाने का कार्य शत प्रतिशन करना है, जिससे कि आम जनता का भला हो और हमारे कार्य की गुणवत्ता भी दिखे।
उप जिलाधिकारी में विशेष कर लेखपालों को निर्देशित किया कि आप लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का पारदर्शिता पूर्वक त्वरित गति से आपदा ग्रस्त किसानों का सत्यापन कर रिपोर्ट अपलोड करें और जो भी शिकायत ऑनलाइन या ऑफलाइन मिलती है उसकी गुणवत्ता पूर्वक तत्काल निस्तारण करें ताकि आम जनता को हमारे कार्यों का लाभ मिलना चाहिए जिससे कि उनका भला हो और हमारे कार्य की गुणवत्ता की चर्चा भी हो।
अब हम लोगों का दायित्व है कि शासन के सभी बिंदुओं पर जनता के कार्यों को करते हुए शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करना जिससे कि हमारी तहसील पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंच जाए।
इस दौरान तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार दिनेश शुक्ला,नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, रोहित सिंह,राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित अन्य तहसील कर्मी शामिल रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







