जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 14 साल के छात्र की दर्दनाक मौत, स्कूल बैग से हुई पहचान

चंदौली के सकलडीहा में ट्रेन से कटकर 14 वर्षीय छात्र करन यादव की मौत हो गई। मौके पर मिली साइकिल और बैग में रखी छुट्टी की अर्जी से उसकी पहचान हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 
 

सकलडीहा में ट्रेन से छात्र की मौत

बैग में मिले पत्र से पहचान

बंडारपुर निवासी करन यादव की मौत

जीआरपी पुलिस कर रही मामले की जांच

चंदौली रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 14 साल के एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, बैग से हुई शिनाख्त
मृतक की पहचान सकलडीहा क्षेत्र के बलारपुर गांव निवासी संतोष यादव के 14 वर्षीय पुत्र करन यादव के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है।

रेलवे ट्रैक पर किशोर के शव के पास ही उसकी साइकिल और स्कूल बैग भी पड़ा मिला। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली, तो उसमें एक कॉपी मिली। कॉपी में दोस्त की शादी में जाने के लिए छुट्टी मांगने का एप्लीकेशन लिखा था, जिससे उसकी पहचान हो सकी।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
हादसे की जानकारी मिलते ही जीआरपी और सकलडीहा कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि किशोर रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में वह ट्रेन की चपेट में आया। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*