भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक, सपा नेताओं ने दिया समर्थन
सकलडीहा में किसानों की समस्या पर चर्चा
सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने किया समर्थन
उपजिलाकारी से की मांग
चंदौली जिले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत भारत का किसान संगठन चन्दौली के सकलडीहा तहसील में प्रतिक्षा हॉस्पिटल के पास जिले की मासिक पंचायत जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह की अध्यक्षता रखी गई जिसका संचालन मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामअवतार सिंह ने किया।
बताते चलें कि इस सकलडीहा तहसील की बृहद समस्या सकलडीहा ड्रेन की जल निकासी का मामला सामने पंचायत में रखा गया जिसे गंभीरता से सभी किसानों ने अपनी समस्याओं को विस्तार पूर्वक पंचायत में रखा। सभा के दौरान सकलडीहा विधायक माननीय प्रभु नारायण यादव व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने किसान पंचायत का समर्थन करते हुए किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सकलडीहा उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा जी और साथ में उपस्थित पी डब्लू डी के अधिकारियों के साथ वार्ता कर उप जिलाधिकारी द्वारा एक सप्ताह का किसानों को समय दिया गया कि इस समस्या का निदान एक सप्ताह में प्रतिक्षा हॉस्पिटल के पास सकलडीहा ड्रेन की पुलिया को ह्यूम पाइप द्वारा न बनाकर पुनः चौड़ीकरण पुलिया का निर्माण किया जाए अन्यथा सभी किसान एसडीएम कार्यालय सकलडीहा के पास सभी किसान धरना व आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
युवा जिला अध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा कि 8 अगस्त 2024 से प्रतिक्षा हॉस्पिटल के पास सकलडीहा ड्रेन पर जल निकासी के लिए जो पुलिया का निर्माण किया जा रहा है उसे और चौड़ीकरण किया जाना नितांत आवश्यक है।
इस किसान पंचायत में उपस्थित किसान नेता नितेश सिंह सकलडीहा तहसील अध्यक्षगुलाब यादव राजाराम यादव ब्लॉक अध्यक्ष चहनिया राम दरस यादव,राम भजन, मनोज, लाल जी, शिवमुरत, किशोरी यादव, रामजी, स्वराज सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*