जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सपा का सकलडीहा तहसील पर प्रदर्शन: बाढ़ मुआवजा, सिंचाई और विकास कार्यों को लेकर उठी आवाज

उन्होंने मांग की कि सिंचाई पंपों को सुचारू रूप से चलाया जाए और नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ा जाए, ताकि बर्बाद हुई फसल के बाद किसान अगली खेती की तैयारी कर सकें।
 

बाढ़ से फसल बर्बाद किसानों को अब तक नहीं मिला मुआवजा

विधायक प्रभुनारायण यादव ने सरकार पर साधा निशाना

बिजली संकट से जूझ रहे किसान

सिंचाई में आ रही भारी दिक्कतें

नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ने की उठी मांग

चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अगुवाई कर रहे सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि गंगा की बाढ़ से किसानों की फसलें पूरी तरह से चौपट हो चुकी हैं, लेकिन अब तक पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से तुरंत मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।

आपको बता दें कि विधायक ने आगे कहा कि जिले में बिजली व्यवस्था बदहाल है, जिसकी वजह से किसानों को सिंचाई करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सिंचाई पंपों को सुचारू रूप से चलाया जाए और नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ा जाए, ताकि बर्बाद हुई फसल के बाद किसान अगली खेती की तैयारी कर सकें। इसके साथ ही सड़क निर्माण से प्रभावित गरीब मजदूरों और असहाय परिवारों को भी मुआवजा देने की मांग की।

Samajwadi party Protest

धरने के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि गांवों में जलापूर्ति के नाम पर सड़कों और गलियों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में नालियों की सफाई और खुदाई की मांग भी रखी। उनका कहना था कि क्षेत्र में गंदगी और जलजमाव से आम लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है।

धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, वरिष्ठ नेता मुसाफिर चौहान, औसाफ अहमद सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेंगे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*