जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

समिति ने फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को दी श्रद्धांजलि, समिति ने तैल चित्र पर अर्पित किए पुष्प

ग्राम सभा इमिलिया में महान अभिनेता पद्मशी दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित रहे मनोज कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया।
 

रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति ने की शोक सभा का आयोजन

महान अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर जताया गहरा दुख

शोक सभा में समिति के प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित

चंदौली जिले के धीना रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की तरफ से शनिवार को ग्राम सभा इमिलिया में महान अभिनेता पद्मशी दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित रहे मनोज कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। इसमें समिति के सदस्यों ने मनोज कुमार के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वही उनके जीवन चरित्र पर चर्चा किया।

समिति सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने कहा कि फिल्म अभिनेता मनोज कुमार अपने जीवन काल में सैकड़ों फिल्मों में काम किया। जो काफी सराहनीय है।उनके फिल्मों में समाज को जोड़ने जैसी तमाम मुद्दों को दिखाने का काम किया गया था।आज फिल्म जगत में उनकी अपूरणीय क्षति हुई है। जिसका निकट भविष्य में भरपाई नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने देश भक्ति के लिए ज्यादा फिल्म बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज ऐसे अभिनेता को सच्ची श्रद्धांजलि देकर उनको याद करने की जरूरत है। आज फिल्म जगत अपने होनहार अभिनेता को खो दिया।

इस अवसर पर समिति के मंत्री अरविंद पांडेय, कोषाध्यक्ष  धीरेन्द्र सिंह गुड्डू, लल्लन बिंद, मेजर शर्मा, बृजेश बारी आदि मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*