जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चहनिया ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 43 जोड़ों की शादी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 43 जोड़ों की शादी पूरी विधि विधान व मंत्रोचार के साथ धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 43 जोड़ों की शादी

विधि विधान व मंत्रोचार के साथ संपन्न हुयी शादी

उपजिलाधिकारी सहित कई नेतागण रहे उपस्थित


चंदौली जिले के विकास खण्ड चहनिया परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 43 जोड़ों की शादी पूरी विधि विधान व मंत्रोचार के साथ धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

samuhik vivah

आपको बता दें कि सरकार की ओर से प्रति जोड़े के लिए रुपए 51 हजार रुपए का प्राविधान किया गया है। जिसमें 35 हजार कन्या के खाते में, 10 हजार गृहस्थी का सामान के लिए तथा रुपए 6 हजार विवाह कार्यक्रम संपन्न किये जाने में व्यय किया जाता है। 

इस दौरान  उपजिलाधिकारी सकलडीहा मनोज पाठक, सांसद प्रतिनिधि, ब्लाक प्रमुख, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा वर-वधुओं को आशीर्वाद एवं नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी और उपहार सामग्री भेंट किया गया। ततपश्चात सभी जोड़ों को प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*