जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महुंआरी खास हैंडपंप मरम्मत का घोटाला, पैसे निकालकर प्रधान व सेक्रेटरी ने आपस में बांटे

चंदौली जिले के चहनियां विकास खंड के महुआरी खास गांव में हैंडपंप रिबोर के नाम पर बड़े पैमाने पर सरकारी धन की हेराफेरी की गई है। गांव के ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह मिंटू व सचिव ने हैंडपंप रिबोर की आड़ में सरकारी धन का गबन किया।
 

महुंआरी खास हैंडपंप मरम्मत का घोटाला

पैसे निकालकर प्रधान व सेक्रेटरी ने आपस में बांटे    

चंदौली जिले के चहनियां विकास खंड के महुआरी खास गांव में हैंडपंप रिबोर के नाम पर बड़े पैमाने पर सरकारी धन की हेराफेरी की गई है। गांव के ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह मिंटू व सचिव ने हैंडपंप रिबोर की आड़ में सरकारी धन का गबन किया। आरोपों की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रशासन अब इस मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। यदि जांच में प्रधन व सचिव दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। 


गांव के राजकिशोर सिंह ने दो अप्रैल 2022 को संपूर्ण समाधान दिवस पर ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में कई हैंडपंपों को कम गहराई तक रिबोर कर अधिक धन निकाला गया, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ। इस मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर अपर पंचायत राज अधिकारी व जल निगम के अपर अभियंता ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि कुल एक लाख छह हजार 632 रुपये की हेराफेरी की गई थी। 

इस अनियमितता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से प्रधान के वित्तीय अधिकारों को सीज कर दिया। इसके अलावा, ग्राम प्रधान द्वारा वित्तीय अनियमितताओं का सिलसिला लगातार जारी रहने के कारण उनके खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी की गई और उनका बैंक खाता भी सीज कर दिया गया। प्रशासन की ओर से जब दूसरी जांच कराई गई तो 50 हजार रुपये की अतिरिक्त वित्तीय अनियमितता सामने आई। जांच में पता चला कि इस राशि को भी प्रधान और सचिव ने आपस में बांट लिया था। इस नए खुलासे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया। 


घोटाले की विस्तृत जांच के लिए जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी और अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच टीम को एक माह के भीतर पूरी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की सख्त कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में खलबली है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*