जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

SDM ने धान खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण, धान खरीद में हीलाहवाली पर होगी कार्रवाई

धान खरीद की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर तहसील प्रशासन गंभीर है। सोमवार को उपजिलाधिकारी अजय मिश्रा तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। 

 

SDM ने धान खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण

धान खरीद में हीलाहवाली पर होगी कार्रवाई
 

चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र में धान खरीद की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर तहसील प्रशासन गंभीर है। सोमवार को उपजिलाधिकारी अजय मिश्रा तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। 


इस दौरान बोरो की उपलब्धता, नमी मापक यंत्र सहित धान खरीदारी की जानकारी केंद्र प्रभारियों से लिया। वही चेताया कि धान खरीद में हीलाहवाली मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


बताते चलें कि जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर एसडीएम अजय मिश्रा ढ़ोढ़िया, जनौली सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों की धान खरीद को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। इसके साथ ही पारदर्शिता के साथ धान की खरीदारी का निर्देश दिया। क्रय केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता,नमी मापक यंत्र,धान खरीद की प्रगति की जानकारी केंद्र प्रभारियों से लिया गया। इसके साथ ही वहां मौजूद किसानों से बात भी किया। वही केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। 


इस बाबत एसडीएम अजय मिश्रा ने बताया कि धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*