जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बीए के छात्र सेवालाल मौर्या ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या ​​​​​​​

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नोनार गांव में 22 वर्षीय बीए के छात्र सेवालाल मौर्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में घटना

नोनार गांव का रहने वाला है 22 वर्षीय छात्र

 सेवालाल मौर्या के आत्महत्या के कारणों की हो रही है जांच

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नोनार गांव में 22 वर्षीय बीए के छात्र सेवालाल मौर्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की रात की है। सेवालाल की मां मुगलसराय गई थीं। ट्रेन न मिलने के कारण वह रात में घर नहीं लौट पाईं। इस दौरान घर में अकेले रह रहे सेवालाल ने टिन शेड के पाइप में गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी।

ग्द
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे जब मां घर लौटीं, तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े और शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। सेवालाल परिवार का एकलौता बेटा था। उसके पिता रामप्यारे मौर्या खेत में बने पंपिंग सेट पर रहते हैं। उसकी तीन बहनें किरण, सोनी और पूजा हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। एकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मां जामवंती देवी, पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

                                                                                                                                 
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*