शारदीय नवरात्रि की जिले भर में आज से दिखेगी धूम, मंदिरों में शुरू हो गयी पूजा-अर्चना
चहनिया इलाके में नवरात्रि की तैयारियां पूरी
आज से होगा मां दुर्गा का स्वागत
मंदिरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और आकर्षक सजावट
चंदौली जिले में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर चंदौली के चहनिया क्षेत्र में स्थित सभी देवी मंदिरों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और आकर्षक सजावट का काम पूरा कर लिया गया है, और अब भक्तगण मां दुर्गा के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों, जैसे राम जानकी मंदिर (रमौली), मां खखरा मंदिर (मटियरा), मां बंग्ला भगवती मंदिर (तारगांव), मां महरौड़ी देवी मंदिर (कांवर) और दुर्गा मंदिर (रामपुर प्रभुपुर) को भव्य रूप से सजाया गया है। इसके अतिरिक्त, बाबा कीनाराम धाम (रामगढ़) और हनुमानगढ़ी मंदिर (भलेहटा) को भी रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सव का माहौल बन गया है।
पिछले एक सप्ताह से मंदिर के पुजारी और समितियाँ इस कार्य में जुटी हुई थीं। श्रद्धालुओं ने भी इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आज से इन मंदिरों में अखंड रामायण पाठ और राम नाम का संकीर्तन भी शुरू हो जाएगा।
नवरात्रि का शुभ मुहूर्त और पर्व
इस वर्ष नवरात्रि 10 दिनों की होगी और इस दौरान पूजा-पाठ का आयोजन लगातार जारी रहेगा। पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को शुरू हो रही है। इस दिन, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे से दोपहर तक रहेगा। शारदीय नवरात्र एक अक्टूबर तक चलेगा।
इस दौरान महाष्टमी 5 अप्रैल को मनाई जाएगी, क्योंकि यह तिथि 4 अप्रैल को रात 8:12 बजे से शुरू होकर 5 अप्रैल को शाम 7:26 बजे तक रहेगी। इसी तरह, महानवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी, क्योंकि यह तिथि 6 अप्रैल को शाम 7:22 बजे शुरू होकर 6 अप्रैल को शाम 7:22 बजे समाप्त होगी।
यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और सौहार्द का भी संदेश देता है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







