जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राममय में चंदौली जिले का ये इलाका, मारूफपुर में निकली शोभा यात्रा

चंदौली जिले में आज सोमवार को अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन मारूफपुर  में भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई।
 

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी हुए शामिल

कार्यकर्ताओं ने जमकर लगाए नारे

मारूफपुर से मजिदहा होते हुए गुजरी शोभा यात्रा

 

चंदौली जिले में आज सोमवार को अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन मारूफपुर  में भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मारूफपुर से मजिदहा होते हुए आस पास क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में पहुंची। 

बताया जा रहा है कि शोभा यात्रा की शुरुआत भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी की आरती करके किया। पूरा इलाका जय श्रीराम के उद्घोष से  भगवामय हो गया । शोभायात्रा में शामिल लोगों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। यात्रा का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत व अभिनंदन किया।

इस दौरान सिर में केसरिया पगड़ी तथा हाथ में भगवा ध्वज लेकर चल रहे राम भक्तों से कस्बा एक बार राम मय हो गया। मार्ग में डीजे से प्रसारित हो रहे नारे एवं गीत राम भक्तों का जोश दुगुना कर रहे थे। तैयार रहना श्री राम भक्तों तुम्हें अयोध्या बुला रही है.. घनश्याम कृपा कर दो मथुरा भी सजाएंगे.. सुनकर अगल-बगल के लोग भी थिरकते देखें गए।

shobha yatra in marufpur

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि लगभग 500 वर्षों बाद आज हमारे राम लला अयोध्या धाम आए हैं। आज हम सभी धर्मों के भक्तगण हर्षोल्लास पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा समारोह मना रहे हैं। बहुत संघर्ष के बाद आज प्रभु राम को घर मिला है। आज एक संकल्प जरूर लेना कि अपने अंदर की एक बुराई को हम जड़ से समाप्त करेंगे।

 इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, डॉ शंभूनाथ गोंड, विजय गुप्ता, मोनू मिश्रा, शैलेंद्र पाण्डेय कवि,रिशु मिश्रा, आर.के पाण्डेय , सोनू मिश्रा, अमित चौरसिया, मोनू पाण्डेय , ईश्वर, अन्नत सिंह, चिंटू, जटायु, शमशेर सिंह सहित अन्य भक्तगण शोभा यात्रा में शामिल हुए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*