जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ट्रेन से कटकर हुई किशोर की मौत, मानसिक रूप से बीमार था मृतक

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार को फरक्का एक्सप्रेस से कटकर 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई
 

  सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे क्रासिंग के पास की घटना

मंगलवार को फरक्का एक्सप्रेस से कटकर मौत

15 वर्षीय सिंटू राजभर की मौत

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार को फरक्का एक्सप्रेस से कटकर 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार था।


आपको बता दें कि कस्बा निवासी रामबिलास राजभर के पांच पुत्रों में चौथे नंबर का 15 वर्षीय पुत्र सिंटू राजभर मानसिक रूप से बीमार था। परिवार के लोगों ने सीटी स्कैन सहित अन्य जांच भी कराई लेकिन फायदा नहीं हुआ। मंगलवार को वह घर से निकला था। भोजापुर के समीप रेलवे लाइन क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

                                                                                                                                                                                                                               

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*