जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की मां का निधन, बलुआ घाट पर किया गया अंतिम संस्कार ​​​​​​​

चंदौली समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की 94 वर्षीय माता केसरा देवी का सोमवार की देर रात हृदय गति रूकने से निधन हो गया।
 

सत्यनारायण राजभर की 94 वर्षीय माता केसरा देवी का निधन

कुछ दिनों से चल रहीं थीं बीमार

 कई सपा नेताओं ने घाट पर जाकर जताया शोक

 

चंदौली समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की 94 वर्षीय माता केसरा देवी का सोमवार की देर रात हृदय गति रूकने से निधन हो गया। इसकी जानकारी होते ही सपाईयों में शोक की लहर दौड़ गयी।

इसके बाद मंगलवार की सुबह बलुआ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल सहित अन्य तमाम नेता उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना जतायी। 

बताया जा रहा है कि बरठी गांव के स्व. रामअधार राजभर के पांच पुत्र सत्यनारायण राजभर, फतेह राजभर, संजय राजभर, संजीव उर्फ छोटू, धनंजय राजभर और दो बेटी निर्मला व विमला देवी हैं। सत्यनारायण राजभर सबसे बड़े हैं। 

सत्यनारायण राजभर ने बताया कि 94 वर्षीय माता केसरा देवी लम्बे समय से बीमार थीं। सोमवार की देर रात तबियत बिगड़ जाने से निधन हो गया। रात से ही लोगों का उनके घर आना जाना शुरू हो गया। 

छोटे बेटे संजय राजभर ने बलुआ घाट पर मुखाग्नि दी। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, मुसाफिर चौहान, सुभाष यादव, सिंटू यादव, संतोष यादव, प्रमोद यादव, अशोक यादव, बबलू राजभर, चाखन यादव सहित अन्य सपा नेता मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*