सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष शिविर का आयोजन
सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप
महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए दिए गए टिप्स
एनीमिया, कैंसर और अन्य बीमारियों के बारे में दी गयी जानकारी
चंदौली जिले के सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10 सितंबर 2025, बुधवार को महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पोषण संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए प्रेरित करना था।

इस दौरान विशेषज्ञों ने एनीमिया, कैंसर और अन्य बीमारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर का आयोजन हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वोमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट पुष्पा कुशवाहा और रंजना श्रीवास्तव ने किया।

शिविर में उपस्थित डिप्टी सी.एम.ओ डॉ. कल्पना, अधीक्षक डॉ. वी.के. प्रसाद और डी.सी.पी.एम. साहिल आदिल अंसारी ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। विशेषज्ञों ने महिलाओं और किशोरियों को नियमित स्वास्थ्य जांच, सही पोषण और एनीमिया से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कैंसर के शुरुआती लक्षणों और समय पर इलाज के महत्व पर भी चर्चा की।

यह शिविर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सफल कदम साबित हुआ।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







