जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पहलवान जगनारायण सिंह व किशुन सिंह की मुर्ति का हुआ अनावरण

चंदौली जिले के चहनियां क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर में मंगलवार को पहलवान जगनारायण सिंह व किशुन सिंह की मुर्ति का अनावरण हुआ।
 

चहनियां क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर में आयोजन

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने किया मूर्ति का अनावरण

विशिष्ट अतिथि विधायक सुशील सिंह रहे मौजूद

चंदौली जिले के चहनियां क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर में मंगलवार को पहलवान जगनारायण सिंह व किशुन सिंह की मुर्ति का अनावरण हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मूर्ति का अनावरण किया। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश, भाषा, संस्कृति के प्रति हमें जागरूक रहना चाहिए। जब हमारी संस्कृति, भाषा और परंपरा जिंदा रहेगी तो देश कभी गुलाम नहीं होगा और विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। 

उन्होंने कहा कि उन्हें साधुवाद देता हूं जो अपने पूर्वजों के स्मृतियों जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि अगर हमारा इतिहास अच्छा हो तो तख्त पलट सकता है। हम सभी को ईमानदारी से जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने किया। 

इस दौरान पूर्व सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, राज किशोर सिंह, उदय प्रताप सिंह, अरुण जायसवाल, अजय सिंह, नागेन्द्र रघुवंशी, प्रभु नारायण सिंह, राणा सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*