जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने वितरित किये कंबल, गरीबों के खिल उठे चेहरे

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही हमारी सच्ची पूंजी है। भाजपा कार्यकर्ता सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है।
 

सकलडीहा स्थित अपने निजी आवास पर बांटा कंबल

जरूरतमंदों के बीच बांटे 250 कंबल
 

चंदौली जिले के सकलडीहा स्थित अपने निजी आवास पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने गरीबों, वंचितों व निराश्रितों को कंपकपाती ठंड से निजात दिलाने के लिए जरूरतमंदों लगभग 250 कंबल वितरित किया।

suryamuni tiwari

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही हमारी सच्ची पूंजी है। भाजपा कार्यकर्ता सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है। उत्तर प्रदेश व देश में भाजपा सरकार  अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है। सरकार लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित कर रही है। सरकार ठंड के मौसम में बचने के लिए रैन बसेरा व अलाव का प्रबंध कर रही है। तिवारी ने सरकार की लोककल्याणकारी उपलब्धियों को गिनाया व विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

इस मौके पर  डॉ शंभूनाथ, गया सिंह, विनय तिवारी, भानू प्रताप सिंह,अरुण मिश्रा , मुसाफिर प्रजापति, विजय गुप्ता, रामसुंदर चौहान, पूनम चौहान, रामजी गोंड, मोनू पाण्डेय , विनय पाण्डेय,रंजय पाण्डेय, तारा सिंह , भगवान दास, रवि शेखर राजभर, रामभरोष गुप्ता, पमपम सिंह, प्रदीप चौहान, दीपक केशरी , सतीश दूबे, रवि सिंह एवं इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*