जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

टांडा कला पीपा पुल हुआ चालू, मारकंडे महादेव का दर्शन हुआ सुलभ, कई जिलों का आवागमन आसान

टांडाकला कैथी के मध्य गंगा नदी पर पीपा पुल बुधवार शाम को राहगीरों के लिए चालू कर दिया गया। इससे वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर सहित कई जिलों में आवागमन करने वालों और मारकंडे महादेव के दर्शनार्थियों को बड़ी राहत मिली है।
 

टांडा कला कैथी पीपा पुल शुरू


मारकंडे महादेव मंदिर दर्शन सुलभ


बाढ़ के कारण पीपा पुल टूटने की समस्या

चंदौली जिले के चहनियां क्षेत्र के टांडाकला कैथी के मध्य गंगा नदी पर बना पीपा प्लांटुन पुल (Pontoon Bridge) बुधवार की शाम को आखिरकार राहगीरों के लिए खोल दिया गया। इस पुल के चालू होने से वाराणसी, गाज़ीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ सहित कई जिलों में आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। विशेष रूप से कैथी स्थित मारकंडे महादेव के भक्तों और दर्शनार्थियों के साथ-साथ टांडाकला के स्थानीय व्यापारियों ने भी इस पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Pipa Pul, Markande Mahadev, Chahaniya Bridge
टांडा इलाके में पीपा पुल हो गया शुरू

 डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कराया था उद्घाटन
स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर, चन्दौली के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने फरवरी 2021 में इस पुल का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराया था। इस पुल के बनने से गाज़ीपुर, जौनपुर आदि जिलों में आने-जाने वाले राहगीरों को कम दूरी तय करने की सहूलियत मिली थी।

 बाढ़ से अनिश्चितता: पक्के पुल की मांग तेज
हालांकि, यह पीपा पुल बाढ़ के दौरान प्रतिवर्ष निर्धारित समय 15 जून को तोड़ दिया जाता है। इसे पुनः लगाने और चालू करने का समय अनिश्चित होता है। इस वजह से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और मारकंडे महादेव के भक्तों को 15 से 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करके अपने गंतव्य तक जाना पड़ता है। इस समस्या से आजिज लोगों ने अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस पीपा पुल के स्थान पर पक्का पुल बनवाये जाने की मांग उठाना शुरू कर दिया है।

 अभी केवल छोटे वाहनों को अनुमति
घाट दरोगा दीनानाथ सिंह ने बताया कि पुल को अभी केवल पैदल और दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोला गया है। उन्होंने यह भी सूचित किया कि शुक्रवार से चार पहिया वाहनों को भी आवागमन के लिए सुविधा दी जाएगी।

 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*