जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

गंगा में डूबने से किशोरी लापता, कवलपुरा घाट पर ग्रामीणों और पुलिस ने शुरू की खोजबीन

गंगा में नहाते समय तान्या अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। यह देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल किशोरी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
 

चंदौली जिले के धानापुर इलाके की घटना

गहरे पानी में जाने से डूब गयी तान्या

हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में धानापुर थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव के पास एक दुखद घटना सामने आई है। सोमवार सुबह गंगा नदी में स्नान करने गई 17 वर्षीय किशोरी गहरे पानी में डूब गई और लापता हो गई। घटना के बाद कवलपुरा घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

डूबने वाली किशोरी की पहचान तोरवा गांव निवासी पहाड़ी की पुत्री तान्या (17 वर्ष) के रूप में हुई है। तान्या सुबह पास के ही कवलपुरा गंगा घाट पर स्नान करने पहुंची थी।

गहरे पानी में चली गई तान्या
गंगा में नहाते समय तान्या अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। यह देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल किशोरी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Tanya missing

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी तान्या के परिजनों और धानापुर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय गोताखोरों को बुलाकर किशोरी की खोजबीन शुरू करवाई। पुलिस और गोताखोरों की टीम घंटों तक प्रयास करती रही, लेकिन शाम तक किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।

घटना की जानकारी होने पर तान्या के परिजनों में मातम छा गया और परिवार के सदस्य गंगा घाट पर पहुंचकर किशोरी के सकुशल बाहर निकलने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि गोताखोरों की मदद से खोजबीन का कार्य लगातार जारी है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*