जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ब्लॉक मुख्यालय के पास किराना स्टोर में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, व्यापारियों में दिख रहा है आक्रोश

मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकान का टूटा हुआ शटर देखा तो तुरंत संतोष गुप्ता को सूचना दी गई। मौके पर पहुँचकर दुकान खोलने पर चोरी की घटना का पता चला।
 

धानापुर ब्लॉक के पास किराना स्टोर में चोरी

बभनियाव निवासी संतोष गुप्ता की दुकान में चोरी

लाखों का सामान किया गायब

चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक मुख्यालय के समीप नहर पर स्थित एक किराना स्टोर में बीती रात चोरों ने शटर तोड़कर हजारों रुपये का सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में भय और आक्रोश व्याप्त है।

दुकान मालिक, बभनियाव निवासी संतोष गुप्ता, रोज की तरह सोमवार रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान के शटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकान का टूटा हुआ शटर देखा तो तुरंत संतोष गुप्ता को सूचना दी गई। मौके पर पहुँचकर दुकान खोलने पर चोरी की घटना का पता चला। दुकान से ₹6,000 नकद और ₹3,000 के सिक्के समेत लगभग ₹9,000 की नगदी चोरी हुई है। इसके अलावा, चोरों ने 15 लीटर रिफाइंड ऑयल, काजू, किसमिस, बादाम और अन्य हजारों रुपये का किराना सामान भी उड़ा लिया।

Theft

घटना की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश रस्तोगी समेत संदीप गुप्ता, धनंजय रस्तोगी, पवन गुप्ता और बालमुकुंद रस्तोगी मौके पर पहुँचे। व्यापारियों ने घटना की विस्तृत जानकारी पुलिस को दी और थाने में तहरीर सौंप दी है। मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि यह इलाक़े में हुई पहली घटना नहीं है। एक सप्ताह पहले ही थाना चौराहा स्थित दो दुकानों में छत का पटिया हटाकर चोरी की गई थी। वहीं, ब्लॉक मुख्यालय के पास रंजीत गारमेंट समेत एक अन्य दुकान का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास भी किया गया था। लगातार हो रही इन वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे स्थानीय व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*