नहर किनारे गड्ढे में पलटा टोटो, घायल चालक पहुंचा अस्पताल
बरहनी-घोसवां मार्ग पर हुआ एक्सीडेंट
चालक अजय कुमार घायल होने के बाद पहुंचे अस्पताल
राहगीरों ने टोटो को पानी से निकाला बाहर
चंदौली जिले के बरहनी विकासखंड क्षेत्र के बरहनी-घोसवां मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक टोटो ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर के गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक अजय कुमार घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर पीएचसी बरहनी में भर्ती कराया गया।

सवारी उतारकर घर लौट रहे थे चालक
स्थानीय लोगों के अनुसार, अजय कुमार इमलिया गांव में सवारी उतारकर चंदौली स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हर के समीप पहुंचे, वाहन अचानक अनियंत्रित होकर नहर किनारे गड्ढे में पलट गया। टोटो पलटते ही चालक पानी और कीचड़ में फंसकर कराहने लगे।
राहगीरों ने दी मदद
हादसे की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को गड्ढे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों की मदद से टोटो को भी पानी से बाहर निकालकर सड़क पर लाया गया।
लोगों का कहना है कि यदि यह दुर्घटना सवारी के उतरने से पहले हुई होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी तथा कई लोग घायल हो सकते थे। सौभाग्य से हादसे के समय वाहन में केवल चालक ही मौजूद था।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







