जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चाकू लेकर हमले के लिए राजेश कर रहा था इंतजार, मौका मिलते ही ताबड़तोड़ तरीके से किया हमला

चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के सैफ़पुर गांव में शनि और राजेश यादव के बीच परिवार में पुरानी रंजिश के चलते पहले से ही घात लगाए राजेश यादव चाकू से हमला करने के लिए बैठा था।
 

पुरानी रंजिश में 2 लोगों पर चाकू से हमला

शिकायत के बाद हमलावर हुआ गिरफ्तार

बीच बचाव करने में दूसरे व्यक्ति को भी किया जख्मी

चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के सैफ़पुर गांव में मंगलवार को उसे समय हड़कंप मच गया, जब पुरानी रंजिश को लेकर 25 वर्षीय सनी यादव के ऊपर ताबड़तोड़ tareeke से राजेश यादव नामक दबंग व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आये 58 वर्षीय हृदय नारायण सिंह को भी दबंग ने चाकू से घायल कर दिया। परिजनों द्वारा घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। तत्काल घटना की जानकारी बलुआ पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर तत्काल आरोपी राजेश यादव को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत जेल भेजने के कार्यवाही में जुट गई।

 आपको बता दें कि चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के सैफ़पुर गांव में शनि और राजेश यादव के बीच परिवार में पुरानी रंजिश के चलते पहले से ही घात लगाए राजेश यादव चाकू से हमला करने के लिए बैठा था। घर से कुछ दूर पर शनि यादव पैदल जा रहा था कि तभी रास्ते में घात लगाए बैठे राजेश ने सनी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के हमले से सनी यादव के पेट बाँह और सर में गंभीर चोटे आ गई। चाकू से हमले की घटना देखकर गांव के ही निवासी हृदय नारायण सिंह ने बीच बचाव किया तो दबंग व्यक्ति ने उनके ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे उन्हें भी चोट आई है। 

इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया और सूचना पुलिस को दी गई तो मारूफपुर पुलिस चौकी इंचार्ज पहुंचकर हमलावर को गिरफ्तार कर दिए थाने लाकर पूछ ताछ करने में जुट गए। साथी साथ मामले में संबंधित धाराओं में कार्यवाही करने की बात कही गई। 

 इस संबंध में बलुआ थाना अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि दो लोगों पर एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किया गया था जिनका उपचार कराया गया है और हमलावर के ऊपर 307 धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*