जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महाकुंभ में चंदौली की दो महिलाएं भी हैं लापता, कलावती और आशा देवी को खोज रहे परिजन

सकलडीहा विकास खंड के रूपेठा गांव से 28 लोगों (महिला और पुरुषों) का दल मंगलवार की सुबह निजी वाहन से मौनी अमावस्या पर प्रयागराज संगम स्नान के लिए गया था।
 

मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने गईं जिले की दो महिलाएं लापता

सकलडीहा के रूपेठा गांव से गए थे 2 दर्जन लोग

प्रयागराज गया था गांव के 28 लोगों का दल

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए गयीं चंदौली जिले के सकलडीहा के रूपेठा गांव की दो महिलाएं लापता हैं। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गई दोनों महिलाओं के लापता होने से परिजन परेशान हैं। हादसे के बाद परिजन अपनों की तलाश में पीडीडीयू जंक्शन पर भटकते रहे। बुधवार की देर शाम तक महिलाओं का पता नहीं चला सका था।

आपको बता दें कि सकलडीहा विकास खंड के रूपेठा गांव से 28 लोगों (महिला और पुरुषों) का दल मंगलवार की सुबह निजी वाहन से मौनी अमावस्या पर प्रयागराज संगम स्नान के लिए गया था। मंगलवार की रात संगम क्षेत्र में हादसा हो गया। इसके वाद से दल के साथ गई दो महिलाओं का पता नहीं चल रहा है।

रुपेठा गांव निवासी अरविंद यादव ने बताया कि उनकी मां कलावती और आशा देवी के साथ प्रयागराज गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। साथ गए लोगों ने बताया कि वे मेले में कहीं खो गई हैं।

अरविंद ने बताया कि वह मां की खोज में प्रयागराज जाने के लिए पीडीडीयू जंक्शन पहुंचा लेकिन यहां से प्रयागराज नहीं जाने दिया जा रहा है।
वहीं प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत के बाद राज्य की योगी सरकार ने इंतजाम व्यवस्था में अमूल-चूल परिवर्तन का फैसला किया है। राज्य सरकार इस घटना से बेहद आहत है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद भावुक दिख रहे हैं। बुधवार को मौनी अमावस्या पर उमड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव के कारण यह घटना घटी थी। अब इंतजामों को और चाकचौबंद करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने दो सबसे भरोसेमंद आईएएस अधिकारियों को महाकुंभ भेजा है, जो मेले की व्यवस्था को और बेहतर करने में मदद करेंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*