बलुआ पुलिस टीम ने पकड़ा पशु तस्कर, साल भर से चल रहा था फरार

गौ-तस्करी के अभियोग में था वांछित
अलीनगर के अमोघपुर गांव का है निवासी
अभियुक्त विनोद कुमार को किया गया गिरफ्तार
चंदौली जनपद की बलुआ थाना पुलिस में पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान लगभग 1 साल से वांछित चल रहे एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जा रहा है कि यह पशु तस्कर अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव का रहने वाला है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में वांछित व वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डॉ आशीष कुमार मिश्र थाना बलुआ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार ने हमराहियों के साथ पशु तस्कर को दबोच लिया है।

बताया जा रहा है कि वांछित अभियुक्त के तलाश के क्रम में मुखबिरी से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र स्व जंगीराम को पकड़ा गया है। यह अलीनगर थाना के अमोघपुर गांव का रहने वाला है। इसकी मुकदमा अपराध संख्या 160/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम को टेढी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक डॉक्टर आशीष कुमार मिश्रा के साथ उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल वाहिद बडेलाल वर्मा और अरविंद सिंह यादव शामिल थे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*