जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

SDM की कार्यवाही से मचा हड़कंप, मंदिरों-मस्जिदों पर पहुंचकर चलाया गया अभियान

उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने माननीय न्यायालय के निर्देश पर बिना अनुमति के धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर से हो रहे ध्वनि प्रदूषण करने के मामले को लेकर उप जिला अधिकारी व क्षेत्राधिकारी सहित थाना की पुलिस के साथ अभियान चलाया गया।
 

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

ध्वनि प्रदूषण रोकने  को लेकर SDM-CO का एक्शन

कई थानाक्षेत्रों की पुलिस के साथ चला अभियान

चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील के उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने माननीय न्यायालय के निर्देश पर बिना अनुमति के धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर से हो रहे ध्वनि प्रदूषण करने के मामले को लेकर उप जिला अधिकारी व क्षेत्राधिकारी सहित थाना की पुलिस के साथ अभियान चलाया गया।

https://youtu.be/t84qS5Zvcuo


इस दौरान दो मस्जिदों से लाउडस्पीकर को उतरवाया गया और चेतावनी दी गई थी बिना अनुमति के लाउडस्पीकर जहां बज रहे हैं वहां से उतार दे या तो केवल अपने धर्मस्थल के अंदर ही उसकी आवाज रहनी चाहिए। इस कार्रवाई से धार्मिक स्थलो पर बजा रहे धर्म गुरुओं में हड़कंप मचा है।

आपको बता दे की माननीय न्यायालय के निर्देश के अनुसार ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा ने क्षेत्राधिकारी रघुराज के साथ स्थानीय थाने की पुलिस को लेकर सकलडीहा कस्बा में जहां भी बिना अनुमति के धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर का उपयोग हो रहा था वहां जाकर उनकी अनुमति के कागजात चेक और जहां-जहां अनुमति नहीं मिली है वहां के लाउड स्पीकरो को उतरवा दिया है, और चेतावनी भी दिया है कि जहां भी बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बज रहे हैं उनको उतार दिया जाए या तो अपने धार्मिक स्थल के परिसर के अंदर ही उसकी आवाज रहनी चाहिए ।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा ने बताया कि माननीय न्यायालय के निर्देश के क्रम में सभी धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के बज रहे ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रदूषण को रोकने के लिए अभियान चलाया गया है। जहां भी लाउडस्पीकर बिना अनुमति के बज रहे हैं उनको उतरवाया गया हैं। सकलडीहा कस्बा में चेक किया गया तो दो मस्जिदों पर बिना अनुमति के लाउड स्पीकर का उपयोग हुआ था उसे उतरवाते हुए सभी को निर्देश दिया गया है जहां भी अनुमति नहीं है वहां के धार्मिक स्थलों के अपना लाउडस्पीकर बंद कर दे या तो फिर अपने परिसर के अंदर ही उसकी आवाज होनी चाहिए, जहां भी बिना अनुमति वाले धार्मिक स्थल से लाउड स्पीकर की आवाज सुनाई देगी उसे तत्काल उतरवा दिया जाएगा।

                                                                                                                   
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*