जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा कॉलेज परिसर भी जलमग्न, छात्रों और कर्मचारियों को हो रही परेशानी

बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी जलजमाव के कारण परिसर और आसपास से गुजरना मुश्किल हो गया है।

 

सकलडीहा पीजी कॉलेज परिसर में भारी जलभराव

बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था नहीं बनी

छात्र और शिक्षक जलमग्न क्षेत्र से गुजरने को मजबूर

चंदौली जिले के सकलडीहा में बीते दिनों हुई लगातार बारिश के बाद सकलडीहा पीजी कॉलेज और बिजली उपकेंद्र जलमग्न हो गए हैं। बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी जलजमाव के कारण परिसर और आसपास से गुजरना मुश्किल हो गया है।

 sakaldiha pg college

स्थानीय लोगों ने बताया कि सकलडीहा कस्बे के कई महत्वपूर्ण सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में पानी जमा हो गया है। इनमें सकलडीहा पीजी कॉलेज, सकलडीहा इंटर कॉलेज, बिजली उपकेंद्र, ब्लॉक मुख्यालय, डायट और एलटी मॉडल स्कूल शामिल हैं। जलजमाव की वजह से विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे इलाके के निवासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

 sakaldiha pg college

छात्र और शिक्षक जलजमाव वाले क्षेत्रों से होकर विद्यालय परिसर में प्रवेश करने को मजबूर हैं। इस समस्या को लेकर कई बार मंत्री, विधायक और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई थी और समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन दो साल बाद भी जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों और छात्रों ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है ताकि परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जा सके और पढ़ाई-लिखाई तथा सरकारी कार्य सुचारू रूप से चल सकें।

 sakaldiha pg college

जलभराव की स्थिति न केवल शिक्षा पर असर डाल रही है, बल्कि प्रशासनिक कार्यों और विद्युत आपूर्ति पर भी गंभीर प्रभाव डाल रही है। ऐसे में जल्द से जल्द स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*