जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

डंपर पलटने से महिला की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही कंदवा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। वाहन को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 

गिट्टी के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही मौत

कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदई गांव की घटना

राजकुमार बिंद की पत्नी तेतरा देवी की मौत

चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदई गांव में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। गांव निवासी 52 वर्षीय तेतरी देवी पत्नी राजकुमार बिंद, अपने घर के बाहर सड़क किनारे कार्य कर रही थीं, तभी अचानक गिट्टी लदा एक अनियंत्रित डंपर उनके ऊपर पलट गया। भारी मात्रा में गिट्टी के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। डंपर के पलटते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह गिट्टी हटाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक तेतरी देवी की सांसें थम चुकी थीं।

सूचना मिलते ही कंदवा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। वाहन को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतका के परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता प्रदान की जाए।

ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*