सकलडीहा में महिलाओं को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी, जागरूकता कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम ने किया आयोजन
महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई
मनरेगा योजना में महिला श्रमिकों को मिलने वाले लाभ समझाए गए
चंदौली जिले के सकलडीहा विकासखंड में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम ने महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिला आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
आपको बता दें कि खंड विकास अधिकारी ने मनरेगा योजना के तहत महिला श्रमिकों को मिलने वाले लाभों और चुनौतियों के बारे में बताया। श्रम परिवर्तन अधिकारी ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मन धन योजना सहित महिला श्रमिकों के अधिकारों की जानकारी दी।

जेंडर स्पेशलिस्ट रंजना श्रीवास्तव और जिला समन्वयक रागनी सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया।
कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी गई। महिलाओं को कन्या सिंगला, लैंगिक उत्पीड़न, विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं से मिलने वाले लाभों से भी अवगत कराया गया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







