विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पर जॉब्स इंस्टीट्यूट में निकाली गई जागरूकता झांकी
जॉब्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
कंप्यूटर ज्ञान क्विज प्रतियोगिता
डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने की पहल
प्रबंधक पवन कुमार मौर्य ने बताया तकनीकी शिक्षा का महत्व
चंदौली जिले के चहनियां इलाके में विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के अवसर पर चहनियां कस्बे स्थित जॉब्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से मंगलवार को जागरूकता झांकी निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के बीच कंप्यूटर ज्ञान क्विज प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्था के प्रबंधक पवन कुमार मौर्य ने कंप्यूटर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हर वर्ष 2 दिसंबर को यह दिवस कम तकनीकी शिक्षा वाले समुदायों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्र कौशल मिश्रा ने डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने पर विचार व्यक्त किए, वहीं छात्रा खुशी पांडेय ने कहा कि यह दिवस विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं में तकनीकी कौशल को प्रोत्साहित करता है। रिया वर्मा ने कंप्यूटर के महत्व और सीखने की निरंतर आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। आकर्षक मौर्य ने बताया कि कंप्यूटर का उपयोग कार्यों को सरल और प्रभावी बनाता है।
झांकी के दौरान बच्चों ने “कंप्यूटर पढ़ो, जीवन में आगे बढ़ो”, “चलो कदम बढ़ाएं, तकनीक को अपनाएं”, “चार्ल्स बैबेज ने कंप्यूटर बनाया, हमने एआई अपनाया” जैसे आकर्षक नारे लगाकर लोगों को तकनीक अपनाने का संदेश दिया।
संस्था की संरक्षक रामवंती देवी ने बच्चों के उत्साह की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में ज्ञान और प्रेरणा दोनों बढ़ते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन कुमार मौर्य, लक्ष्मीकांत, अजय प्रजापति, दीपक राय सहित रिया, नीतू, दीपाली, मांसी, मुस्कान, ज्योति, आकांक्षा, प्रतिमा, महिमा, नेहा, स्वेता, काजल, पिंगला, अनीषा, प्रिया पाल, सीता, अर्चना, खुश्बू, आंचल, विवेक, शुभम, इरफान, नीरज, विमलकांत, कुंद्रेन, चंद्रजीत, विकास, विष्णु, अभय यादव व राकेश कुमार का योगदान सराहनीय रहा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







