चन्दौली NH-19 पर अज्ञात वाहन का कहर, बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत
सदर थाना क्षेत्र के एनएच 19 की घटना
बड़े साहब के ढाबा के समीप हादसा
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
पुलिस की अनुपस्थिति पर राहगीरों का गुस्सा
राहगीरों ने खुद एम्बुलेंस से भिजवाया शव
अनियंत्रित रफ्तार ने ली जान
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपनी बाइक से हाईवे से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस की देरी और राहगीरों का आक्रोश
इस दुखद घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद तक पुलिस की कोई भी टीम या पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर राहगीरों में भारी नाराजगी दिखी। लोगों का कहना था कि महत्वपूर्ण हाईवे होने के बावजूद पुलिस का समय पर न पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है।
मानवता की मिसाल: राहगीरों ने संभाला मोर्चा
पुलिस की अनुपस्थिति में राहगीरों ने खुद ही जिम्मेदारी उठाई। लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद राहगीर खुद ही शव को उठाकर एम्बुलेंस तक ले गए और उसे मोर्चरी भिजवाने की व्यवस्था की। इस दौरान काफी देर तक लोग मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश करते रहे, लेकिन उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







