जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में इन पुलिस अफसरों के कंधे पर बढ़ गया एक और स्टार, सभी उपनिरीक्षक बने इंस्पेक्टर

इस प्रमोशन से जनपद के लगभग एक दर्जन उपनिरीक्षक लाभान्वित हुए हैं। शासन से इनके  नाम पर हरी झंडी मिलते ही सभी सब इंस्पेक्टर अब खुश दिखाई दे रहे हैं।
 

चंदौली जिले में तैनात कई उप निरीक्षक और अब निरीक्षक बन जाएंगे। इसके लिए शासन से आदेश इनके वरीयता क्रम के आधार पर किया गया है।  इस प्रमोशन से जनपद के लगभग एक दर्जन उपनिरीक्षक लाभान्वित हुए हैं। शासन से इनके  नाम पर हरी झंडी मिलते ही सभी सब इंस्पेक्टर अब खुश दिखाई दे रहे हैं।

शासन ने उप निरीक्षकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर दारोगाओं को प्रमोशन दिया गया है। चंदौली में तैनात 10 उपनिरीक्षक भी इस सूची में शामिल हैं। जिन उप निरीक्षकों को पदोन्नति दी गई है उनमें सत्येंद्र विक्रम सिंह, श्रीकांत पांडेय, अरविंद कुमार यादव, महबूब आलम अंसारी, दीनदयाल पांडेय, संजय कुमार सिंह, मेराज खान, धर्मेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, जय सिंह शामिल हैं। 

इनमें से अधिकांश उप निरीक्षकों की तैनाती इस समय पुलिस लाइन में हैं। वहीं अरविंद कुमार यादव की तैनाती वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में चंदौली कोतवाली में है और दीनदयाल पांडेय थानाध्यक्ष नौगढ़ के रूप में कार्य कर रहे हैं। 

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश कार्यालय की ओर से सूची जारी की गई है, जिसमें वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने की बात लिखी गई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*