जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले के इन 12 शिक्षकों को मिला सम्मान, विधायक ने किया सम्मानित

महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
 

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में मिला सम्मान

लगभग एक दर्जन शिक्षकों को किया गया सम्मानित

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आयोजन

चंदौली जिले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में चहनियां, धानापुर, सकलडीहा, बरहनी, शहाबगंज और सदर ब्लाक के लगभग एक दर्जन शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

 बताया जा रहा है कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल ने शिक्षकों को सम्मानित किया। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

 12 teachers honored

सम्मान पाने वाले शिक्षकों में बरहनी विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चारी के सहायक अध्यापक सत्य प्रकाश. चहनिया विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय टांडा कला द्वितीय के सहायक अध्यापिका रक्षा रानी सिंह, चहनिया विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर के सहायक अध्यापक लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, सकलडीहा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय अमड़ा के सहायक अध्यापक गणेश प्रसाद, सकलडीहा ब्लॉक के तेनुअट कंपोजिट विद्यालय के की सहायक अध्यापिका मोनिका यादव, सकलडीहा विकासखंड के घरचित कंपोजिट विद्यालय की सहायक अध्यापिका गुंजा शर्मा, सकलडीहा विकासखंड के रैपुरा कंपोजिट विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रताप सिंह यादव को सम्मान मिला है।

 12 teachers honored

इसके साथ ही साथ धानापुर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तोरवां के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश कनौजिया, धानापुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय प्रसहटा के प्रधानाध्यापक राम नारायण राम, धानापुर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिंगुतरगढ़ के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अवधेश राय, चंदौली ब्लॉक के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांटा के सहायक अध्यापक शशि नंदन,  शहाबगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय ठेकहां के सहायक अध्यापक अध्यापिका श्रीमती अनुपमा शर्मा को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में आमंत्रित करके सम्मानित किया गया है।

 12 teachers honored

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*