जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

धान खरीद में चंदौली जिला प्रदेश में 13वें स्थान पर, 11,739 किसानों से हो चुकी है खरीद

अगर आंकड़ों में देखा जाय तो धान की बिक्री करने वाले किसानों की संख्या की दृष्टि से जनपद का प्रदेश में 19वां स्थान है।
 

धान खरीद में चंदौली बना रहा है रिकॉर्ड

खरीद में शिकायतों हेतु कंट्रोल नंबर पर करें फोन

तत्काल होगा समस्या का निराकरण


चंदौली जिले में जिलाधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि जनपद में 150 धान क्रय केन्द्र अनुमोदित हैं। अब तक 36,859 किसानों ने पंजीकरण कराया है और 30,002 किसानों का सत्यापन भी हो चुका है, जो 81.40 प्रतिशत के आसपास है। दिनांक 28 दिसम्बर तक 11,739 किसानों से धान खरीदा जा चुका है। 

dhan khareed chandauli

अगर आंकड़ों में देखा जाय तो धान की बिक्री करने वाले किसानों की संख्या की दृष्टि से जनपद का प्रदेश में 19वां स्थान है। इन किसानों से 8,49,746 कुंतल धान खरीदा जा चुका है और जनपद इस खरीद की मात्रा के आधार पर प्रदेश में 13वें स्थान पर है। अभी भी किसानों से निरन्तर खरीद की जा रही है और 113.09 करोड़ रू0 का भुगतान भी किसानों के आधार लिंक खातों में किया जा चुका है। 
dhan khareed chandauli       

जिलाधिकारी ने बताया कि किसान भाईयों की सहायता के लिये कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। 05412-262100, 05412-260149 या  टोल फ्री नम्बर 18001800150 पर किसान सम्पर्क कर सकते हैं। किसान भाई अपने नजदीक के धान क्रय केन्द्र पर जाकर टोकन प्राप्त कर अपना धान बिक्री कर सकते हैं। इस वर्ष सामान्य धान का सरकारी मूल्य 2040 रू प्रति कुन्तल तथा ग्रेड-ए धान का मूल्य 2060 रू प्रति कुन्तल निर्धारित है।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*