जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

किसानों के लिए खुशखबरी : 1910 किसानों को मिलेगा तिलहन-दलहन बीज का मिनीकिट

यह चयन राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम और दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम योजना के तहत किया गया है।
 

चंदौली में ई-लॉटरी के माध्यम से हुआ सेलेक्शन

जिले के 1910 किसानों का किया गया चयन

सभी को निःशुल्क मिलेगा तिलहन-दलहन बीज मिनीकिट

चंदौली जिले में  वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरसों, चना, मटर और मसूर बीज मिनीकिट हेतु लाभार्थी किसानों का चयन शुक्रवार को विकास भवन में ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व ) राजेश कुमार की अध्यक्षता में यह प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई, क्योंकि इन बीज मिनीकिटों के लिए विकासखंडवार लक्ष्य से अधिक ऑनलाइन बुकिंग प्राप्त हुई थी।

यह चयन राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम और दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम योजना के तहत किया गया है।

 minikit of oilseeds

1910 किसानों का हुआ चयन
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि ई-लॉटरी के माध्यम से कुल 1910 किसानों का चयन किया गया है, जिसका विवरण इस प्रकार है:

बीज मिनीकिट    चयनित किसानों की संख्या
सरसों                   835
चना                     125
मटर                    200
मसूर                    750
कुल                    1910

चयनित किसान तुरंत बीज प्राप्त करें
चयनित किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। जिन किसानों को किसी कारणवश मैसेज नहीं मिला है, वे अपने विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर संपर्क करके अपने चयन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चयनित किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे अविलम्ब अपने विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर स्वयं उपस्थित होकर अपना बीज मिनीकिट पॉस मशीन के माध्यम से निःशुल्क प्राप्त करें, ताकि वे समय से अपनी फसल की बुवाई कर योजना का लाभ ले सकें।

जो चयनित नहीं हुए, उनके लिए अनुदान की सुविधा
जिला कृषि अधिकारी ने यह भी बताया कि जिन किसानों का चयन निःशुल्क मिनीकिट हेतु नहीं हो पाया है, वे किसान भाई राजकीय कृषि बीज भण्डार से सरसों, मटर और मसूर का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं और बुवाई के लिए बीज की कमी को पूरा कर सकते हैं।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक भीमसेन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर श्रीमती स्नेह प्रभा तथा कृषि विज्ञान केंद्र, चंदौली के वैज्ञानिक श्री अमित सिंह भी उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*