जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नए वर्ष में में चेन पुलिंग करते पकड़े गए 199 यात्री, 83 यात्रियों का हुआ चालान ​​​​​​​

चंदौली जिले में रेलवे की ओर से चेन पुलिंग कर ट्रेनों को रोकने और महिला कोच में यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
 

चंदौली जिले में रेलवे की ओर से चेन पुलिंग कर ट्रेनों को रोकने और महिला कोच में यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नए वर्ष के पहले 8 दिनों में पीडीडीयू मंडल में चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकने के आरोप में 199 यात्री पकड़े गए। 


वहीं महिला कोच में यात्रा करते 83 यात्रियों का चालान किया गया। वहीं पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडलों में चेन पुलिंग करने में 199 जबकि 578 पुरुष यात्री महिला कोच में यात्रा करते पकड़े गए। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर ट्रेनों को अनावश्यक रूप से चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने वालों के खिलाफ आपरेशन समय पालन चलाया जा रहा है। इसके तहत चेन पुलिंग करने वालों पर नजर रखी जा रही है।


 इसके तहत एक से आठ जनवरी तक रेलवे सुरक्षा बल ने विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 199 लोगों को हिरासत में लिया गया। दानापुर में 110, समस्तीपुर मंडल में 38, सोनपुर मंडल में 23, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 19 तथा धनबाद मंडल में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया। 


इसी तरह ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत दानापुर में 384, सोनपुर मंडल में 94, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 83 जबकि समस्तीपुर मंडल में 17 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*