जिले में 26 मुख्य सेविकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सांसदों व विधायकों ने किया सम्मानित
कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सांसदों व विधायकों ने मंच से बांटे नियुक्ति पत्र
महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की योजनाओं का उल्लेख
चंदौली जिले कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में जिले की 26 नवनिर्मित मुख्य सेविकाओं को जनप्रतिनिधियों के हाथों नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह, व राज्यसभा सांसद साधना सिंह सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। वहीं कलेक्ट्रेट अधिकारी राजकपूर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। इसके बाद सांसदो व विधायकों के जन्म प्रतिनिधियों ने मंच से नव नियुक्त सेविकाओं को बुलाकर नियुक्ति पत्र सौंपा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सांसद दर्शन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्य सेविकाओं को यह अवसर केवल नियुक्ति नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान की ओर बढ़ने का एक नया कदम है। अब सेविकाएं न सिर्फ अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकेंगी बल्कि समाज की भी सेवा कर प्रदेश की प्रगति में योगदान देंगी।
सांसद साधना सिंह ने भी कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रदेश सरकार हर स्तर पर योजनाएं चला रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सेविकाएं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 26 नई मुख्य सेविकाओं के योगदान से जनपद निश्चय ही विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब गांव-गांव तक तेजी से पहुंचेगा।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य बाल कार्यक्रम अधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों और सेविकाओं का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






