जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिले के 32 विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के के पद खाली, कब और कैसे होगी रिक्त पदों पर तैनाती

चंदौली जिलें में जिला विकास अधिकारी का पद हो या कृषि अधिकारी का, जिला विद्यालय निरीक्षक का हो या जिला पंचायत राज अधिकारी का। कई विभाग ऐसे हैं, जिनमें लंबे समय से कर्मचारियों और अधिकारियों के पद रिक्त हैं।
 

दो-दो विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे कई अधिकारी

कई काम पेंडिंग छोड़ दे रहे हैं ऐसे अफसर

जानिए किसने-किसने संभाल रखी है दो-दो कुर्सी

चंदौली जिलें में जिला विकास अधिकारी का पद हो या कृषि अधिकारी का, जिला विद्यालय निरीक्षक का हो या जिला पंचायत राज अधिकारी का। कई विभाग ऐसे हैं, जिनमें लंबे समय से कर्मचारियों और अधिकारियों के पद रिक्त हैं। ऐसे में अफसरों को दो-दो विभागों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। इससे कामकाज पर असर पड़ रहा है।

आपको बता दें कि जिले के 32 विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर लंबे समय से तैनाती नहीं हुई है। मत्स्य विभाग में दो मत्स्य निरीक्षक, मत्स्य विकास अधिकारी के दो, कनिष्ठ सहायक वाहन चालक के छह पद खाली हैं। विभाग के मुख्य कार्यकारी रवींद्र प्रसाद ने बताया कि खाली पदों की जानकारी मुख्यालय को है लेकिन तैनाती नहीं की जा रही। 


इसी तरह जिला कृषि अधिकारी का पद छह माह से खाली है। इसकी जिम्मेदारी वाराणसी कृषि विभाग के कृषि रक्षा अधिकारी संभाल रहे है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पास चंदौली और जौनपुर का प्रभार है। खेल विभाग में कई प्रशिक्षकों के पद खाली हैं।

विकास भवन में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी के पद खाली हैं। इसी तरह बेसिक शिक्षा विभाग में 10 से 15 कर्मचारियों व अधिकारियों के पद रिक्त हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक का पद भी एक माह से खाली है, जिसका प्रभार आदित्य नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव को दिया गया है। इस तरह लगभग सभी विभागों में पद खाली हैं।

                                                                                                                                                                                                                                                    

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*