जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

प्रमोशन पाने वाले सभी 4 CO जाएंगे जिले के बाहर, चंदौली आएंगे अरुण कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह को कौशांबी जिले में सीओ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। शेषधर पांडेय का तबादला सीओ के पद पर प्रयागराज में किया गया है।
 

चंदौली में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

4 सीओ का गैर जनपद तबादला

बाराबंकी से चंदौली आएंगे अरुण कुमार सिंह

चंदौली जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। हाल ही में प्रमोशन पाने वाले चार क्षेत्राधिकारी (CO) का अन्य जिलों में तबादला कर दिया गया है, जबकि बाराबंकी से एक नए अधिकारी को चंदौली भेजा गया है।

जिन चार अधिकारियों का चंदौली से स्थानांतरण किया गया है, वे अपने नए पद पर पदोन्नति पाकर जा रहे हैं:--

संतोष कुमार सिंह को कौशांबी जिले में सीओ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। शेषधर पांडेय का तबादला सीओ के पद पर प्रयागराज में किया गया है। प्रमोशन के बाद दो अन्य निरीक्षकों को भी जिले से बाहर महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती मिली है। 

4 CO

निरीक्षक रमेश यादव को एंटी करप्शन पुलिस उपाधीक्षक (एसीओ सेक्टर वाराणसी) के पद पर भेजा गया है। निरीक्षक वेदव्यास मिश्र का तबादला सहायक पुलिस आयुक्त (कमिश्नरेट प्रयागराज) के पद पर किया गया है।

4 CO

चंदौली में खाली हुए सीओ के पद को भरने के लिए अरुण कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। अरुण कुमार सिंह वर्तमान में बाराबंकी में निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे और अब उनका स्थानांतरण सीओ चंदौली के पद पर किया गया है।

4 CO

यह फेरबदल पुलिस विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक कदम है, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था और जांच प्रक्रियाओं को गति मिलेगी। नए अधिकारी अरुण कुमार सिंह जल्द ही चंदौली में अपना कार्यभार संभालेंगे।

4 CO

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*