जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में सूखी धरती को हरा-भरा करेंगे 62 लाख पौधे, आज से शुरू हो रहा है अभियान

वन विभाग की खाली पड़ी जमीन में बोना नाली गड्ढे तैयार हो गए हैं। अन्य विभागों के लिए भी पौधे तैयार हैं। प्रधानों और सामाजिक संस्थाओं से भी पौधे रोपित करने के लिए कहा गया है।
 

  आज से 7 जुलाई तक चलेगा वन महोत्सव अभियान

चंदौली में मिला है 62 लाख पौधों का लक्ष्य

वृहद पौधरोपण अभियान  के लिए वन विभाग है तैयार

चंदौली जिले में वृहद पौधरोपण अभियान  के लिए वन विभाग ने अपनी ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए  पौधशालाओं में पौधे तैयार कर लिए गए हैं। इस बार जिले में 62  लाख पौधे रोपित किए  जाने का लक्ष्य शासन से निर्धारित है, जिसके लिए पिछले 2 महीने से प्रयास किए जा रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि शासन के निर्देश पर 1 से 7 जुलाई तक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वन महोत्सव का  आयोजन किया जाएगा और इन पौधों बचाने की तैयारी भी की जाएगी। वन विभाग के  नौगढ़, जैमोहिनी, मझगांई, चंद्रप्रभा, चकिया, चहनिया और चंदौली रेंज में 35 लाख पौधे रोपित किए जाने वाले हैं। अन्य 26 विभागों के  सहयोग से 25 लाख पौधों का रोपण किया जाने वाला है।

62 Lakh Plantation Plan

 65 लाख पौधे तैयार
जिले की 31 पौधशालाओं में 65 लाख पौधे तैयार किए गए हैं, जिनमें  नीम, पाखड़, शीशम, सागौन, बबूल, आम, कटहल, नींबू, करौंदा, अमरूद आदि प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।  विभागों को पौधे मुहैया कराने की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है।

वन विभाग की खाली पड़ी जमीन में बोना नाली गड्ढे तैयार हो गए हैं। अन्य विभागों के लिए भी पौधे तैयार हैं। प्रधानों और सामाजिक संस्थाओं से भी पौधे रोपित करने के लिए कहा गया है। सप्ताह भर वन महोत्सव अभियान चलेगा। ‌पर्यावरण संरक्षण में इस अभियान को मिल का पत्थर माना जाएगा।

डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव बोले
 चंदौली जिले में वन विभाग के द्वारा आगामी 2 जुलाई को पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के तहत वन महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए 2 जुलाई मंगलवार से मां खंडवारी देवी महाविद्यालय चहनिया से शुरुआत होगी। यहां बच्चों के द्वारा चित्रकला, लेखन निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन करने के बाद उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही साथ जिले भर में कई और आयोजन होंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*