जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने इस अवसर पर पुलिस परिवार और जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
 

79वां स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में दिखी धूम

एसपी ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर बढ़ाया मनोबल

जानिए किन-किन पुलिसकर्मियों को मिला है पुरस्कार

चंदौली जिले में देश की आज़ादी के 78 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 अगस्त 2025 को चंदौली जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन और कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई।

79th Independence Day

समारोह में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पदक और प्रशंसा चिह्न प्रदान करते हुए, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

79th Independence Day

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके लंबे समय तक किए गए योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

विशेष सम्मान सूची-

पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त सराहनीय कार्य सेवा सम्मान चिन्ह

* उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस जनक सिंह

आरक्षी भर्ती कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र

* अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (IPS)

* क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा

* प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास

* निरीक्षक रमेश यादव

* निरीक्षक दयाराम गौतम

* थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह

* उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस पारस नाथ यादव

अन्य 27 पुलिसकर्मियों को अच्छे कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र

* निरीक्षक राम जनम यादव

* निरीक्षक शरद गुप्ता

* निरीक्षक घनश्याम शुक्ला

* उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस शिवाजी सिंह

* मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस परशुराम सिंह

* मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस बीर बहादुर

अन्य 12 पुलिसकर्मी

इसके अतिरिक्त यूपी-112 में नियुक्त 07 पुलिसकर्मियों और विभिन्न थानों/शाखाओं में तैनात 20 पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

79th Independence Day

समारोह में उमड़ा उत्साह

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई वितरित की गई। जिले के प्रत्येक थाना, चौकी और कार्यालय में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोग एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति संकल्पित नजर आए। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने इस अवसर पर पुलिस परिवार और जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज़ादी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सेवा का स्मरण भी है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*