जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

'गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ' अभियान चलाकर नगर निकाय चुनाव की तैयारी कर रही है आप

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि नगर पंचायत चंदौली में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। यहां के चेयरमैन हर काम में 40% कमीशन लेते हैं।
 

चंदौली नगर पंचायत पर भ्रष्टाचार का आरोप

संतोष पाठक ने कमीशनखोरी का लगाया आरोप

निकाली गयी जोरदार पदयात्रा 


आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 'गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ' नामक कार्यक्रम के तहत पदयात्रा करके पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आम आदमी पार्टी चंदौली के कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यालय चंदौली स्थित कमलापति त्रिपाठी स्थित पार्क से पुरानी बाजार , शंकर मोड़, सती माता मंदिर होते हुए एक पदयात्रा निकाली। 

'गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ' अभियान के तहत निकाली गई इस पदयात्रा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 'निकलो घरों मकानों से.. जंग लड़ो बेईमानों  से', 'आप' का बस एक ही सपना.... भ्रष्टाचार मुक्त हो चंदौली अपना', 'जब से भाजपा आई है... भ्रष्टाचार बढ़ाई है', 'चेयरमैन चोर है... कमीशन खोर है', 'आम आदमी पार्टी आयेगी... अच्छे स्कूल बनाएगी', 'आम आदमी पार्टी आएगी... सुंदर नगर बनाएगी'आदि नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे थे।

 इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि नगर पंचायत चंदौली में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। यहां के चेयरमैन हर काम में 40% कमीशन लेते हैं। यहां के सभासद हर काम में 20% कमीशन लेते हैं। यहां के अधिकारी हर काम में 20% कमीशन लेते हैं। विकास के कुल 80% पैसे कमीशन खोरी में चले जाते हैं । शेष 20% में ठेकेदार के भी बाल बच्चे होते हैं , उनको भी बचाना होता है और काम भी कराना होता है। इसलिए नगर  पंचायत चंदौली में कोई विकास नहीं हुआ। भाजपा जन्मजात भ्रष्टाचारी पार्टी है। इसलिए भ्रष्टाचार में लिप्त है।

संतोष कुमार पाठक ' एडवोकेट' ने कहा कि देशभर में जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी सरकार में है, वहां पर जमकर खुलकर कमीशन खोरी का खेल चल रहा है । गुजरात के मोरबी में भाजपा के भ्रष्टाचार ने लगभग डेढ़ सौ लोगों की जान ले ली और दुखद दुर्घटना का ठिकरा भाजपाई एक प्राइवेट कंपनी पर फोड़कर  अपने  को साफ साबित करने की कोशिश कर रही है।  गुजरात में भ्रष्टाचार का पुल तो टूटा ही है, उसी के साथ देशभर के लोगों का भाजपा से  विश्वास टूट चुका है।
 

संतोष कुमार पाठक 'एडवोकेट' ने कहा कि नगर पंचायत चंदौली में अबकी बार भ्रष्टाचार रूपी गंदगी हटाने का यहां की जनता ने मन बना लिया है। नगर पंचायत चंदौली के चुनाव में अबकी बार झाड़ू निश्चित रूप से चलने वाली है। आम आदमी पार्टी पार्टी हर वार्ड में सभासद का चुनाव लड़ाएगी साथ ही चेयरमैन का चुनाव भी मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी। आम आदमी पार्टी का चेयरमैन होने के बाद इस नगर को एक विकसित और अत्याधुनिक नगर बनाया जाएगा, जिस पर यहां के लोग गर्व करेंगे। 

इस अवसर पर लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के में लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। जिला सचिव अम्बरीष सिंह ने कहा कि वार्डों में सभासद प्रत्याशियों की आप से टिकट पाने होड़ सी लगी है। चेयरमैन के भी कई प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के टिकट पाने की दौड़ में हैं। इस अवसर पर एससी एसटी विंग के प्रदेश सचिव डॉ. दयाराम ने कहा आम आदमी पार्टी नगर पंचायत चुनाव में एक के घर  जाकर के आम आदमी पार्टी के नीतियों, सिद्धांतों और दिल्ली मॉडल को बताएगी। 
नगर अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल, मुहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बिजली, पानी आदि के लिये जानी जाती है। यह पदयात्रा पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क से शुरू होकर जीटी रोड होते हुए पुरानी बाजार, शंकर मोड़, गंगा रोड होते हुए कई वार्डों से गुजरती हुई कचहरी पहुंचकर समाप्त हुई।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*