जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आज चंदौली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चंदौली व वाराणसी जिला में इस समय बाढ़ की चपेट में आने के कारण त्राहि-त्राहि मची हुई है। 
 


चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज बाढ़ क्षेत्रों में दौरा किया जाएगा। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूर्ण की जा रही है।

वहीं बाल्मीकि इंटर कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों से भी मिलने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। बता दे की चंदौली व वाराणसी जिला में इस समय बाढ़ की चपेट में आने के कारण त्राहि-त्राहि मची हुई है। 

कल जिले के सांसद व भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था। जिसको देखते हुए आज मुख्यमंत्री द्वारा बलुआ थाना क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त स्थानों का दौरा करेंगे और बाढ़ की स्थिति को जानने का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए शाम 3 बजे का कार्यक्रम निर्धारित है।

उसके बाद बाल्मिकी इंटर कॉलेज में बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री भी वितरित किए जाने की व्यवस्था भी की जाएगी। जिसके लिए बाल्मीकि इंटर कॉलेज में सारी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का कार्य किया जा रहा है । जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के आने की तैयारी में जुट चुका है। 

इस संबंध में जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे बलुआ के बाढ़ क्षेत्रों का दौरा है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*