जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

2 घंटे जिले में रहकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे विकास कार्यों का समीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 9 सितंबर को जिला मुख्यालय पर  कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर जिला प्रशासन कार्य कर रहा है।
 

कार्यों के निरीक्षण के साथ साथ जनसभा की भी तैयारी

अभी फाइनल कार्यक्रम का इंतजार

चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 9 सितंबर को होने वाला है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। लेकिन अभी इस कार्यक्रम की पुष्टि किसी के द्वारा नहीं की जा रही है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का जिले में 2 से 3 घंटे का कार्यक्रम निर्धारित है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 9 सितंबर को जिला मुख्यालय पर  कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर जिला प्रशासन कार्य कर रहा है।  पंडित कमलापति त्रिपाठी डिग्री कालेज व अन्य स्थानों पर अधिकारियों ने भ्रमण करके तैयारियों का जायजा लिया है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्यक्रम के दौरान में अधिकारियों की मीटिंग व चंदौली मेडिकल कॉलेज तथा सैयदराजा स्थित लोकमनपुर  जमानिया मार्ग के ऊपर गामी पुल के निरीक्षण के साथ साथ एक छोटी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इसके साथ ही साथ जिले की समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। हालांकि इस कार्यक्रम को तब तक पुष्ट नहीं माना जाएगा, जब तक प्रोटोकॉल  नहीं आ जाता है।

वहीं लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने वाले नगर पंचायत के चुनाव को देखते आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करके चुनावी तैयारियों को तेजी देने का काम करेंगे। जिले में एक बार कार्यक्रम रद्द होने के कारण मुख्यमंत्री के दोबारा आने की संभावना बढ़ गई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*