जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुख्यमंत्री बोले- आयुर्वेद की वास्तविक जननी काशी, भारत बन सकता है हेल्थ टूरिज्म हब

 इस मौके पर मुख्यमंत्री ने परिसर में एक बेल का पौधा भी लगाया और वहां पर संचालित होने वाले वृद्धा आश्रम का भी शुभारंभ किया।
 

अघोरेश्वर भगवान राम के महाविभूति स्थल पर मुख्यमंत्री

अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

बोले-आयुष पद्धति से भारत हेल्थ टूरिज्म हब बन सकता है

 चंदौली जिले के पड़ाव इलाके में स्थित अघोरेश्वर भगवान राम के महाविभूति स्थल पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ करने आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आयुर्वेद की वास्तविक जननी काशी ही है और बाबा संभव राम जी के नेतृत्व में अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के रूप में इसे पुनः जीवंत करने का काम किया जा रहा है।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आयुष पद्धति से भारत हेल्थ टूरिज्म हब बन सकता है। मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे पड़ाव स्थित मिलिट्री ग्राउंड के हेलीपैड पर पहुंचे उसके बाद वहां से सर्वेश्वरी समूह के अवधूत भगवान राम के महाविभूति स्थल पर गए। अघोरेश्वर भगवान राम की समाधि पर विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद वह परिसर स्थित अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया।

 इस मौके पर मुख्यमंत्री ने परिसर में एक बेल का पौधा भी लगाया और वहां पर संचालित होने वाले वृद्धा आश्रम का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष संभव राम महाराज, पूर्व विधान परिषद के सदस्य बृजेश सिंह, सरकार के कई मंत्रियों में अनिल राजभर, दयाशंकर मिश्रा दयालु, रविंद्र जायसवाल के साथ साथ विधायक सुशील सिंह, विधायक अवधेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या सहित तमाम लोग मौजूद थे।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*