जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली के छात्र-छात्राओं का जलवा, मंडलीय प्रतियोगिता में जीते 17 गोल्ड, 10 सिल्वर और 6 ब्रांज

चंदौली जिले के होनहारों ने गाजीपुर जिले में आयोजित प्रतियोगिता में 17 गोल्ड, 10 सिल्वर और 6 ब्रांज मेडल हासिल किया है। इतना ही नहीं अगले साल 2023 में आयोजित होने वाले मंडलीय प्रतियोगिता की मेजबनी चंदौली जिले को मिली है।
 

विधायक सुशील सिंह ने की ट्रैक सूट देने की घोषणा

अगले साल चंदौली में होगी मंडलीय प्रतियोगिता

जिले के 75 होनहार खिलाड़ियों का प्रदेश के लिए चयन

चंदौली जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने जिले के बाहर जाकर भी अपना जलवा दिखाया है और मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया है। चंदौली  के बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों ने मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में 17 गोल्ड, 10 सिल्वर और 6 ब्रांज मेडल हासिल किया है। यह जिले के लिए गौरव की बात है।

Chandauli Students win

चंदौली जिले के होनहारों ने गाजीपुर जिले में आयोजित प्रतियोगिता में 17 गोल्ड, 10 सिल्वर और 6 ब्रांज मेडल हासिल किया है। इतना ही नहीं अगले साल 2023 में आयोजित होने वाले मंडलीय प्रतियोगिता की मेजबनी चंदौली जिले को मिली है। इस बात की घोषणा खेलकूद प्रतियोगिता की समाप्ति पर सहायक शिक्षा निदेशक अवधेश किशोर सिंह ने जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे को खेल ध्वज सौंप कर की।

आपको बता दें कि गाजीपुर जिले के पीजी कालेज के खेल मैदान पर तीन दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें चंदौली के छात्र और छात्राओं ने पीटी प्रदर्शन, समूह गान, लोकगीत और वॉलीबॉल में अपने हुनर का जलवा बिखेरा है। जिसके चलते छात्रों ने 17 गोल्ड, 10 सिल्वर और 6 ब्रांज मेडल प्राप्त करके जनपद का नाम रौशन किया है। वहीं छात्रों की सफलता से शिक्षा विभाग के अफसर और प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक भी गदगद दिख रहे हैं।

जानकारी देते हुए जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे ने बताया कि परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। छात्रों ने कम संसाधनों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। अगर छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराया जाए तो जिला प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में टॉप हो सकता है।

भाजपा विधायक ने किया ऐलान
चंदौली जिले के 75 खिलाडियों का चयन प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जैसे ही इस बात की जानकारी सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह को हुयी तो उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदेश स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को ट्रैक शूट देने की घोषणा की गई है। ऐसे में जिले के बच्चे प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में एक रंग के कपड़े व ट्रैक शूट में दिखायी देंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*