जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंद्रप्रभा बांध में सोनभद्र से आया पानी, राजदरी में दिखी पानी की धार

इससे राजदरी से पानी की धार गिरने से एक बार फिर सैलानियों के लिए सुखद अनुभव दिखाई दिया।
 

बंजरिया रेगुलेटर से आया पानी

बांध और राजदरी को मिली संजीवनी

देखिए जिलाधिकारी साहिबा क्या करती हैं कार्रवाई

चंदौली जिले के चंद्रप्रभा बांध को सोनभद्र जिले से पानी मिलने से उसको थोड़ी बहुत संजीवनी मिलने की उम्मीद दिखाई देने लगी है। बांध में पानी आने की वजह से राजदरी जलप्रपात में भी पानी की धार दिखाई देने लगी है। इससे यहां पर आने वाले सैलानियों पर असर दिखेगा।

 आपको बता दें कि चंद्रप्रभा बांध में जीरो जलस्तर होने से उसका जलस्तर घटकर 716.8 फीट तक पहुंच गया था। इससे बांध से सिंचाई का पानी पूरी तरह से समाप्त हो गया था। 2 दिन पहले चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिकारियों ने सोनभद्र में स्थित बंजरिया रेगुलेटर से कूड़ा रजवाहा के जरिए चंद्रप्रभा बांध तक पानी पहुंचाने का काम किया। पानी पहुंचने से बांध का जलस्तर बढ़कर 718.8 फीट तक पहुंच गया। इसके बाद यह जल धीरे-धीरे राजदरी जलप्रपात तक पहुंचा। इससे राजदरी से पानी की धार गिरने से एक बार फिर सैलानियों के लिए सुखद अनुभव दिखाई दिया। बांध में पानी बढ़ने से किसानों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने की उम्मीद है, लेकिन चंद्रप्रभा के द्वारा थोड़ा सा पानी छोड़े जाने से देवदरी और राजदरी में पर्यटकों को मायूसी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 ऐसी चर्चा है कि चंद्रप्रभा बांध का पानी खत्म होने पर जिलाधिकारी ईशा दुहन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चंद्रप्रभा प्रखंड एवं बंधी डिवीजन के अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। ऐसा आरोप लगाया जाता है कि बांध का पानी खत्म करने के पीछे मछली का कारोबार करने वाले लोग हैं, जिनके लिए सिंचाई के लिए सुरक्षित रखे जाने वाले पानी को नियमित रूप से बहाया जाता है। इससे किसानों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। वहीं मछली मारने वालों की चांदी होती रहती है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*