जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में मुख्य वन संरक्षक ने पौधरोपण परखी जमीनी हकीकत, रेंज में रोपित पौधों का किया निरीक्षण

निरीक्षण में नौगढ़ व मझगांई रेंज का पौधरोपण का कार्य संतोषजनक मिला है।‌ अधीनस्थों को पौधों की सुरक्षा करने का निर्देश दिया।
 

किसान खेत की मेड़ों पर फलदार पौधे लगाएं

मुख्य वन संरक्षक ने दिए मातहतों को दिया टिप्स  

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) पश्चिमी क्षेत्र डॉ शेषनाथ मिश्र दो दिवसीय दौरे पर है। मंगलवार को तहसील नौगढ़ में कराए गए पौधरोपण के बारे में उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह से  जानकारी लेने के बाद भौतिक सत्यापन करते हुए पौधरोपण कार्य की हकीकत को परखा। 

आपको बता दें कि निरीक्षण में नौगढ़ व मझगांई रेंज का पौधरोपण का कार्य संतोषजनक मिला है।‌ अधीनस्थों को पौधों की सुरक्षा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वन क्षेत्र में रहने वाले वन्य जीव जंतुओं के बारे में जानकारी हासिल की। मुख्य वन संरक्षक के निरीक्षण होने की खबर पर पूरा वन स्टॉफ सतर्क रहा।

Chief Forest Conservator

आपको बता दें कि नौगढ़ रेंज में 2020 के बलुहवा रोपावनी में 15 हेक्टेयर भूमि में रोपित किए गए 16,500 पौधों का मुख्य वन संरक्षक ने स्थलीय निरीक्षण किया। पौधरोपण कार्य को संतोषजनक जताया। इसके बाद मुख्य वन संरक्षक ने सन 2022 के हरित पट्टी औरवाटाड़, नौवारी तथा गड़तिया रोपावनी में रोपित पौधों का घूम घूम कर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसान यहां के मौसम के हिसाब से आम, इमली, आंवला, नीम जैसे पेड़ खेतों की मेड़ पर लगाएं। अधिकाधिक पेड़ बारिश होने में मददगार होते हैं। इन पौधों की देखरेख भी करें।

 निरीक्षण के दौरान वन्य जीव प्रभाग रामनगर के उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रिजवान अली खान, वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी मकसूद हुसैन, वन क्षेत्राधिकारी मझगांई पीके सिंह, वन दरोगा गुरदेव सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*